Society Benefit Circle 
कोलकाता सिटी

देव दीपावली पर 96 जरूरतमंदों को मिला दृष्टि का उपहार

Society Benefit Circle ने बांटे निःशुल्क चश्मे, हामिरागाछी स्थित चिकित्सालय में हुआ आयोजन

Ravi

कोलकाता : सेवा, सहयोग और सामाजिक दायित्व की भावना को आत्मसात करते हुए Society Benefit Circle की ओर से प्रत्येक माह की भाँति इस माह भी पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर हामिरागाछी स्थित चिकित्सालय में जरूरतमंद लोगों के बीच 96 चश्मों का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री पवन बंसल ने बताया कि Society Benefit Circle द्वारा प्रत्येक माह नियमित रूप से जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

संस्था का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को दृष्टि संबंधी सुविधा से वंचित न रहना पड़े। इस पहल के माध्यम से लोगों को बेहतर दृष्टि प्रदान करने के साथ-साथ उनके दैनिक जीवन को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री पवन बंसल एवं सचिव श्री आदित्य विक्रम तुलसियान के साथ श्री मनोज चौधरी, श्री महेश काबरा, श्री सुमित झुनझुनवाला, श्री राजेश अग्रवाल एवं श्री अनु मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री पवन बंसल ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का भी प्रतीक है। संस्था का संकल्प है कि इस प्रकार के सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाई जाए। उन्होंने कहा कि Society Benefit Circle भविष्य में भी अपने इन नियमित सेवा कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जारी रखेगी।

SCROLL FOR NEXT