फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

काशीपुर में निर्माणाधीन आवासन में डकैती, 6 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार

नदी के रास्ते आया था बदमाशों का गिरोह, फायरिंग कर की थी लूटपाट

कोलकाता : काशीपुर थाना क्षेत्र में स्थित रुस्तम जी फारसी रोड में गंगा किनारे स्थित एक निर्माणाधीन आवासन में डकैती के मामले में पुलिस ने 6 नाबालिग सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी नॉर्थ पोर्ट थानांतर्गत ज्योतिनगर कॉलोनी के रहनेवाले हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल बंदूक और लूटी गयी सामग्री बरामद कर ली है। घटना के बाद ही गुरुवार को काशीपुर थाने के ओसी सुदीप्त दास का ताबदला कर दिया गया। उनकी जगह बिमल विश्वास को काशीपुर थाने का नया ओसी बनाया गया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 18 जून की भोर सुबह 3 बजे काशीपुर में गंगा किनारे स्थित एक निर्माणाधीन आवासन में हुगली नदी के रास्ते नौका के जरिए 10 से 12 बदमाशों का गिरोह पहुंचा और गोदाम में रखे एल्यूमीनियम की चोरी करने लगा। आरोप है कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद वापस नदी के रास्ते फरार हो गये। पुलिस सूत्र बताते हैं कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी (नॉर्थ डिवीजन) ने त्वरित कार्रवाई के लिए नॉर्थ डिवीजन के विभिन्न थाना अधिकारियों को मिलाकर एक विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया था। एसआइटी में शामिल चितपुर थाना के एसआई राजा मुराद ने गुप्त सूचना के आधार पर ज्योतिनगर कॉलोनी में छापामारी कुछ ही घंटों के भीतर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लूटी गई निर्माण सामग्री का एक बड़ा हिस्सा भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि वारदात में इस्तेमाल अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। यहां उल्लेखनीय है कि कंपनी के मैनेजर देबाशीष नाथ द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बदमाशों ने परिसर में घुसकर एल्युमिनियम मिवान पैनल, कंक्रीट पाइप, टीएमटी स्टील, लोहे की छड़ें और इलेक्ट्रिकल कन्ड्यूट पाइप जैसी भारी मात्रा में निर्माण सामग्री लूट ली। इस दौरान जब वहां तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों ने कड़ा प्रतिरोध किया और दो सशस्त्र गार्डों ने हवाई फायरिंग की तो बदमाश घबरा गये। पकड़े जाने के डर से वे लूटे गए माल के साथ वापस नदी के रास्ते फरार हो गये


SCROLL FOR NEXT