फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

बड़ाबाजार में चलती बस में लाखों के आभूषण चोरी, 5 गिरफ्तार

दिल्ली के रहनेवाले हैं सभी अभियुक्त

कोलकाता : बड़ाबाजार थानांतर्गत महात्मा गांधी रोड में चलती बस में एक महिला के बैग से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चुरा लिये गये। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम मो.करबान, धर्मवीर सिंह, उमर फारुक, सलमान शेख और राजू शेख है। सभी दिल्ली के रहनेवाले हैं। जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज की रहनेवाली अनिता चौधरी ने 16 फरवरी को शिकायत दर्ज करायी थी कि किसी ने चलती बस में उसके बैग से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चुरा लिये। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

इमीटेशन ज्वेलरी चुराने के आरोप में 3 गिरफ्तार

बड़ाबाजार थानांतर्गत कॉटन स्ट्रीट में एक दुकान से 1.59 लाख रुपये के इमीटेशन ज्वेलरी चुराने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम सूर्य विश्वास, शेख मुस्तकिन और विकास ठाकुर है। तीनों दिल्ली के रहनेवाले हैं। जानकारी के अनुसार गत 7 फरवरी की रात किसी ने कॉटन स्ट्रीट स्थित स्टॉल से इमीटेशन ज्वेलरी चुरा ली। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने बेनियापुकुर इलाके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके साथियों की तलास कर रही है। इसके अलावा चोरी हुए सामान बरामद करने की कोशिश कर रही है।

SCROLL FOR NEXT