उत्तर कोलकाता की बिनोद साहा लेन स्थित स्वर्गीय चंचल कुमार साहा के परिवार में माँ काली की पूजा की गई  
कोलकाता सिटी

75 वर्षों से अनवरत जारी है साहा परिवार में माँ काली की आराधना

Rambalak

कोलकाता : परंपरा की विरासत और भक्ति की अविरल धारा का एक सुंदर उदाहरण उत्तर कोलकाता की बिनोद साहा लेन स्थित स्वर्गीय चंचल कुमार साहा का परिवार है। यहां पिछले 75 वर्षों से माँ काली की पूजा-अर्चना पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निरंतर की जा रही है।वर्षों पहले स्वर्गीय चंचल कुमार साहा द्वारा शुरू की गई माँ काली की आराधना आज एक पारिवारिक परंपरा का रूप ले चुकी है। समय बदला, पीढ़ियां बदलीं और जीवनशैली में भी अनेक बदलाव आए, लेकिन माँ काली के प्रति परिवार की आस्था, विश्वास और समर्पण आज भी पहले की तरह अटूट बना हुआ है। इस पवित्र धार्मिक परंपरा को आज भी परिवार के सदस्य पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। स्वर्गीय चंचल कुमार साहा के सुपुत्र सुनील कुमार साहा, पुत्रवधू मीता साहा एवं पौत्र सैकत साहा इस विरासत को संजोकर रखे हुए हैं। 75 वर्षों की यह निरंतर पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि परिवार की सांस्कृतिक पहचान, संस्कारों और पीढ़ियों से चली आ रही श्रद्धा का प्रतीक है। यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों को भी भक्ति, विश्वास और पारिवारिक एकजुटता का संदेश देती रहेगी।

SCROLL FOR NEXT