श्री श्याम प्रेम मंडल 
कोलकाता सिटी

श्री श्याम प्रेम मंडल का 49वां वार्षिकोत्सव संपन्न, स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश

भजन-कीर्तन के बीच मना उत्सव, खाटू धाम में 50 कमरों के नवनिर्मित गेस्ट हाउस का होगा उद्घाटन

Ravi

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : श्री श्याम प्रेम मंडल, बड़ाबाजार का 49वां वार्षिकोत्सव 4ए, शॉर्ट स्ट्रीट स्थित परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सुदेश अग्रवाल, हरिराम अग्रवाल, राकेश कुमार लाटा, निर्मल सराफ, विवेक पोद्दार, हेमचंद अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, प्रदीप परसरामका, श्रवण गोयल एवं रतन लाल अग्रवाल उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष शरद केडिया ने ज्योत प्रज्ज्वलित की। सचिव पवन खेमका और उपाध्यक्ष निरंजन राजगढ़िया ने अतिथियों का दुपट्टा एवं राजस्थानी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। प्रदीप अग्रवाल, राज कुमार खेमका, सुनील चमड़िया और अजय शाह ने आयोजन का संयोजन किया, जबकि विकास खेमका ने श्रृंगार व्यवस्था संभाली।

सुरेंद्र चमड़िया ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस वर्ष मंडल ने स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर खाटू धाम में 50 कमरों के आधुनिक नवनिर्मित गेस्ट हाउस का उद्घाटन आगामी वर्ष में करने की घोषणा की गई। मंडल जरूरतमंदों की सहायता, मेडिकल सेवाओं, आयुर्वेद, नेत्र जांच और ऑपरेशन जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय है।

SCROLL FOR NEXT