फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

सर्वे पार्क में गुजरात के व्यवसायी के कर्मचारियों का अपहरण कर 42 लाख की डकैती

कार में व्यवसायी के कर्मचारी को बनाया बंधक

कोलकाता : महानगर में पिस्तौल की नोक बल पर गुजरात के एक व्यवसायी के कर्मचारियों से 42 लाख की डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने न सिर्फ बड़ी रकम लूटी, बल्कि कंपनी के कर्मचारी को एक इनोवा कार सहित बंधक बनाकर अगवा भी कर लिया। बाद में उन्हें कोना एक्सप्रेसवे के पास ले जाकर छोड़ दिया गया। घटना सर्वे पार्क थानांतर्गत न्यू संतोषपुर इलाके की है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना गुजरात के गांधीनगर के रहने वाले शिकायतकर्ता कल्पेश कुमार शाह की शिकायत पर दर्ज की गई है। शिकायत में बताया गया कि घटना के दिन करीब दोपहर 1:30 बजे और उसके बाद अज्ञात बदमाशों ने उनकी कंपनी के कर्मचारियों को जबरन बंधक बना लिया। बदमाशों ने कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी और उनसे 42 लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद अभियुक्त कर्मचारियों को उन्हीं की इनोवा कार में बंधक बनाकर अपने साथ ले गए और बाद में उन्हें 'कोना एक्सप्रेसवे' पर सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए सर्वे पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है और आरोपितों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

SCROLL FOR NEXT