रिश्वत लेते गिरफ्तार रेवेन्यू इंस्पेक्टर के साथ एसीबी अधिकारी 
कोलकाता सिटी

25 हजार रुपये रिश्वत लेते रेवेन्यू इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

Deepak Mishra

एंटी करप्शन ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

उत्तर 24 परगना जिला स्थित बागदा बी.एल. एंड एल.आर.ओ. कार्यालय में एंटी करप्शन ब्रांच ने जमीन परिवर्तन आवेदन को आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत ले रहे एक रेवेन्यू इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये नकद लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका जमीन परिवर्तन का आवेदन लंबित है, जिसे मंजूर करने और प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उक्त राजस्व निरीक्षक द्वारा अवैध रूप से पैसों की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने कार्यालय में शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा।
SCROLL FOR NEXT