फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

बड़ाबाजार में ऑफिस से 24.50 लाख रुपये चोरी

प्लास्टिक व्यवसायी के कार्यालय से हुई थी चोरी

कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आयी है। बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के आर्मेनियन स्ट्रीट स्थित एक प्लास्टिक व्यवसायी के ऑफिस से 24.50 लाख रुपये नकद और एक सोने की चेन चोरी कर ली गयी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। इस संबंध में व्यवसायी अजय कुमार चांगिया ने बड़ाबाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह चोरी 16 मई 2026 को शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि ऑफिस में रखे एक हल्के नीले रंग के बैग में 24.50 लाख रुपये नकद और एक सोने की चेन रखी हुई थी। इसी दौरान अज्ञात चोर बैग लेकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राथमिक जांच में पुलिस को संदेह है कि चोरी की वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके अलावा ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

बड़ाबाजार व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जाता है, ऐसे में दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी ने व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

SCROLL FOR NEXT