राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता
बारुईपुर : बारुईपुर पुलिस जिला की ओर से बरामद किए गए 157 गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। बारुईपुर एसपी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सत्यापन के बाद मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए गए। कार्यक्रम में बारुईपुर पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार आनंद, आईपीएस सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कई बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को अपने हाथों से सौंपे। पुलिस की इस पहल से मोबाइल फोन खोने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने बारुईपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। बारुईपुर पुलिस जिला की ओर से बताया गया कि आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की नागरिक-केंद्रित पहल भविष्य में भी जारी रखी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का समाधान करने के साथ-साथ बरामद सामान को उचित सत्यापन के बाद उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है।
हेडिंग चेंज करें