आीपीएस नीरज सिंह 
कोलकाता सिटी

स्वतंत्रता दिवस पर 14 आईपीएस अधिकारियों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री पदक’

अजय कुमार, नीरज सिंह और दमयंती सेन का नाम भी शामिल

कोलकाता : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले 14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को ‘मुख्यमंत्री पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। इनमें छह अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा और आठ अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया जाएगा।

कोलकाता पुलिस के एडिशनल सीपी क्राइम कुणाल अग्रवाल

छह अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक

असाधारण कार्यशैली और उत्कृष्ट योगदान के लिए छह आईपीएस अधिकारियों को ‘चीफ मिनिस्टर्स मेडल फॉर आउटस्टैंडिंग सर्विस’ से सम्मानित किया जाएगा। इनमें डीजी हेडक्वार्टर्स अजय कुमार, वेस्ट बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन नीरज कुमार सिंह, एडीजी एपी दमयंती सेन, डायरेक्टर डीईओ जयरामन, सीपी आसनसोल डॉ.प्रणव कुमार और कोलकाता पुलिस के एडिशनल सीपी क्राइम कुणाल अग्रवाल शामिल हैं।

चंदननगर के पुलिस कमिश्नर सुनील यादव

आठ अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक

पुलिस प्रशासन में निरंतर निष्ठा और सराहनीय सेवा के लिए आठ अधिकारियों को ‘चीफ मिनिस्टर्स मेडल फॉर कमेंडबल सर्विस 2026’ प्रदान किया जाएगा। सम्मान पाने वाले अधिकारियों में आईजी प्रेसिडेंसी रेंज कंकर प्रसाद बारुई, सीपी चंदननगर सुनील कुमार यादव, विधाननगर के पुलिस आयुक्त राठौड़ अमित कुमार भारत, ज्वाइंट सीपी ट्रैफिक सूर्य प्रताप यादव, एसपी बर्दवान पुष्पा, एसपी पूर्व मिदनापुर अंशुमान साहा, एसपी मुर्शिदाबाद सचिन मक्कर और एसपी बारुईपुर अरविंद कुमार आनंद शामिल हैं। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में सभी 14 अधिकारियों को यह पदक आधिकारिक रूप से प्रदान किए जाएंगे। पुलिस सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जा रहे इन पदकों को विभाग में महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT