फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

13 वर्षीय नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोपी कराटे ट्रेनर गिरफ्तार

Deepak Mishra

2 दिन की पुलिस हिरासत

कोलकाता :

कसबा थाना पुलिस ने 13 वर्षीय एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक कराटे ट्रेनर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एस. चटर्जी के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी कराटे शिक्षक ने नाबालिग को अपने घर ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।मंगलवार को आरोपी को अलीपुर की विशेष पॉक्सो अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील सुनंदा गुप्ता ने आरोपी की पुलिस हिरासत की मांग करते हुए अदालत को बताया कि घटना की विस्तृत जांच और साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपी से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। अदालत ने सरकारी वकील की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी कराटे ट्रेनर को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
SCROLL FOR NEXT