गिरफ्तार अभियुक्तों को दिखाते हुए पुलिस कर्मी 
कोलकाता सिटी

म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क पर शिकंजा, 12 गिरफ्तार

विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

Deepak Mishra

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह अभियान केंद्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान ऐसे लोगों को निशाना बनाया गया, जो साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के साथ-साथ ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे खाते में पहुंचाने और नकद निकालने में मदद कर रहे थे। जांच में खाताधारकों के अलावा खाते उपलब्ध कराने वाले बिचौलियों और एटीएम व चेक के जरिये रकम निकालने वाले लोगों की भूमिका भी सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस इन सामानों की जांच के जरिए आरोपियों के संपर्क, बैंक लेन-देन और साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

SCROLL FOR NEXT