झारखंड

सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 की मौत

Santosh Sharma

जमशेदपुर :

जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार और एक खड़ी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल है। बुधवार देर रात दोमुहानी के पास कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त :

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। सोरेन ने कहा, जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में साथी मंत्री और बहन दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तथा अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदय विदारक खबर से मेरा हृदय अत्यंत व्यथित है। अपनी संतान को खोने का दर्द किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस बेहद कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका और शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए कोई शब्द नहीं हैं। एजेंसियां
SCROLL FOR NEXT