मौसम  
झारखंड

झारखंड के 8 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी, लू चलने की चेतावनी

अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा

रांची : मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ हिस्सों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए वहां 10 मई से लू चलने का अनुमान लगाया है। अधिकारी ने बताया कि अगले पांच दिनों में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, 8 जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है, जिनमें से अधिकतर जिले संथाल परगना क्षेत्र में हैं। 10 मई को देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में लू की स्थिति बनने की संभावना है, जबकि 11 से 14 मई के बीच गिरिडीह और धनबाद जिले भी लू से प्रभावित हो सकता हैं।

उन्होंने कहा, आने वाले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। फिलहाल राज्य भर में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

SCROLL FOR NEXT