तबादला 
झारखंड

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 65 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला

17 जिलों में नए उपायुक्त नियुक्त

रांची : झारखंड सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 65 अधिकारियों का तबादला किया, उन्हें नयी नियुक्तियां दी हैं तथा अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

शुक्रवार रात जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 17 जिलों में नए उपायुक्त (DC) नियुक्त किए गए हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम जिले का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि 2014 बैच के अधिकारी संदीप कुमार को लातेहार का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

2017 बैच के अधिकारी शशि प्रकाश सिंह को देवघर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि हेमंत सती को हजारीबाग का उपायुक्त और मनीष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, लोकेश मिश्रा को गोड्डा का उपायुक्त और मेघा भारद्वाज को पाकुड़ का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

गृह, कारागार एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) माइकल राज एस को पुलिस महानिरीक्षक (रेल) बनाया गया है, जबकि पलामू जोन के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को बोकारो का आईजी नियुक्त किया गया है। वहीं, बोकारो के आईजी सुनील भास्कर का तबादला झारखंड सशस्त्र पुलिस में किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (SP) निधि दुबे को मुकेश कुमार के स्थान पर सरायकेला-खरसावां का नया एसपी बनाया गया है, जबकि मुकेश कुमार को रामगढ़ का एसपी नियुक्त किया गया है।

रांची ग्रामीण के SP प्रवीण पुष्कर को देवघर का SP बनाया गया है। अजय कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) का SP नियुक्त किया गया है।

SCROLL FOR NEXT