AI Generated image 
झारखंड

झारखंड: बोकारो में छह साइबर ठग गिरफ्तार

Badrinath Shaw

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक हरविंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को मिली सूचना के आधार पर चिरा चास थाना क्षेत्र के अंतर्गत वैष्णवी कॉम्प्लेक्स में छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से पांच बिहार के रहने वाले हैं, जबकि एक झारखंड के जमशेदपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी के खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारियों के बाद सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

SCROLL FOR NEXT