खदान 
झारखंड

झारखंड : 13 दिन बाद निकाले गए नदी में डूबे 3 मजदूरों के शव

तीनों मजदूर केरेडारी क्षेत्र के कंडाबेर के रहने वाले थे

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में करीब 2 सप्ताह पहले एक नदी में डूबे 3 मजदूरों के शव निकाल लिये गये हैं। एक पुलिस धिकारी ने बताया कि मजदूरों की पहचान प्रमोद साव, नौशाद आलम और उमेश कुमार के रूप में हुई है। तीनों मजदूर केरेडारी क्षेत्र के कंडाबेर के रहने वाले थे। ये मजदूर खावा नदी के पानी में फिसल गए थे और उनके शव लगभग 100 फुट गहरे एक परित्यक्त कोयला खदान के गड्ढे में फंस गए थे।

उन्होंने बताया कि घटना के 13 दिन बाद, गोताखोर अंततः मंगलवार की रात शव बाहर निकालने में सफल रहे। अधिकारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिये गए हैं।

SCROLL FOR NEXT