CJP का विरोध मार्च (फाइल फोटो) 
झारखंड

झारखंड भर्ती परीक्षा घोटाले पर छात्रों के आंदोलन को CJP का समर्थन

JPSC-JSSC अनियमितताओं पर रांची में छात्रों का सत्याग्रह निर्णायक मोड़ पर

रांची : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया है। परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में एक आंदोलनकारी के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने के बाद कॉजपा ने यह कदम उठाया है।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि उन्होंने रविवार रात वीडियो कॉल के माध्यम से छात्र नेताओं से बात की।

दीपके ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, JPSC and JSSC भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर झारखंड में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात की। कॉजपा झारखंड के सभी छात्रों के साथ है और उनकी मांगों का समर्थन करता है।

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने रविवार रात करीब 10 बजे यहां जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन स्थल पर भूख हड़ताल शुरू की, जिसमें 14वीं जेपीएससी परीक्षा, JSSC-CGL और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की सीबीआई तथा ईडी से जांच कराने की मांग की गई।

अपनी भूख हड़ताल शुरू करने से पहले, उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कथित अनियमितता के मामले में केंद्र और राज्य सरकारों का ‘लापरवाही वाला रवैया’ छात्रों, युवाओं और अभ्यर्थियों का मनोबल तोड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों के उत्साहवर्द्धन के लिए, मैं भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं।

सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, भूख हड़ताल का यह दूसरा दिन है। 5 जुलाई को शुरू हुआ यह संघर्ष और 25 जुलाई से चल रहा दिन-रात का 'सत्याग्रह' अब मुश्किल दौर में पहुंच गया है। शरीर में कमजोरी है, कदम भारी हैं, लेकिन छात्रों को इंसाफ दिलाने का इरादा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।

प्रदर्शनकारी 29 जुलाई से स्टेडियम में धरना दे रहे हैं। उन्हें पूरे देश से समर्थन मिल रहा है, अलग-अलग शहरों से लोग ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए प्रदर्शन स्थल पर खाने की चीजें उपलब्ध करा रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT