सीईसी) ज्ञानेश कुमार 
झारखंड

11 अप्रैल से 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने यह जानकारी दी

रांची : मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार 11 अप्रैल से झारखंड का 3 दिवसीय दौरा करेंगे। बुधवार को एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीईसी यहां स्वयंसेवकों और बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) से मुलाकात कर पिछले वर्ष झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के सफल आयोजन से संबंधित उनके अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा, सीईसी 11 से 13 अप्रैल तक 3 दिन के लिए झारखंड का दौरा करेंगे और इस दौरान वह रामगढ़ और रांची जिलों के विभिन्न इलाकों का भी भ्रमण करें।

कुमार ने कहा कि 12 अप्रैल को सीईसी रामगढ़ में उन स्वयंसेवकों से मिलेंगे जिन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाग लिया था। कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल को सीईसी रांची के दशम फाल्स में बीएलओ से मिलेंगे और दूरदराज के क्षेत्रों में उनके प्रयासों को समझेंगे।

देश में पिछले साल 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में लोकसभा चुनाव हुए थे। झारखंड में 13 मई से 4 चरणों में चुनाव संपन्न हुए। झारखंड में विधानसभा चुनाव पिछले साल 2 चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को हुए थे जबकि मतगणना 23 नवंबर को हुई थी।

SCROLL FOR NEXT