पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर विमान दुर्घटना की खबर सुनने के बाद उनकी सलामती के लिए खैर मनाते हुए परिजन व उनके परिचत। -
देश/विदेश

पत्नी और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे पूर्व सीएम विजय रुपाणी, अहमदाबाद विमान हादसे में मौत

भारतीय राजनीति में रुपाणी की थी अपनी एक अलग पहचान

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास हुए विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (68) की भी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गुजरात के पूर्व सीएम रुपाणी विमान में 2 डी सीट पर बैठे थे। वह लंदन में पत्नी और अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के तीन दो संतानें हैं। इनमें बेटा रुषभ और बेटी राधिका शामिल हैं। एक बेटे पूजित की दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी का नाम अंजलि रुपाणी है। विजय रूपाणी गुजरात के अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। भारतीय राजनीति में उनकी अपनी एक अलग पहचान रही है।

रुपाणी और 12 का संयोग

12 जून को एअर इंडिया के विमान हादसे में रुपाणी के निधन के बाद एक संयोग ने सबको चौका दिया। वह विमान में सीट नंबर 12 पर सवार थे। जन्म से लेकर व्यापार, राजनीति से लेकर निजी जीवन तक अंक 12 और 6 उनके जीवन में विद्यमान रहे। और उनके जीवन की अंतिम घड़ी में भी यही अंक उपस्थित रहा। उनके सभी पर्सनल वाहनों का नंबर 1206 था। उन्होंने जो पहला वाहन खरीदा, उसका नंबर भी 1206 था। मोबाइल नंबर का अंतिम भाग भी 1206 ही था। सबसे गहरा और चौंकाने वाला संयोग तब सामने आया जब उनका निधन भी 12 जून यानी 12 .06 को हुआ।

SCROLL FOR NEXT