देश/विदेश

रूस के हमले में यूक्रेन में 12 की मौत

Bharat Paswan

कीव :

यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र में रूसी हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूस से डीजल खरीदने के समझौते की घोषणा के एक दिन बाद हुआ है। जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस पर प्रतिबंधों में ढील देने से मॉस्को को युद्ध जारी रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों में राहत का जवाब रूस ने रिहायशी इमारतों पर पांच ग्लाइड बम गिराकर दिया है। उनके मुताबिक, दबाव कम करने का अर्थ रूस यही समझता है कि वह शहरों पर हमले जारी रख सकता है।
SCROLL FOR NEXT