देश/विदेश

भारतीय तटरक्षक बल ने जब्त किए 2 बांग्लादेशी वेसल

Vishakha Tiwari

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय जल क्षेत्र में मछली पकड़ने में लगे 78 मछुआरों के साथ दो बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाले ट्रॉलरों को जब्त किया है। भारतीय तटरक्षक बल के जहाज अमोघ ने आईएमबीएल पर गश्त के दौरान भारतीय समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की पहचान की। आईसीजी जहाज ने अनधिकृत मछली पकड़ने की गतिविधियों में लगे 2 बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाले ट्रॉलरों को रोका। जहाजों की पहचान "एफवी लैला-2" और "एफवी मेघना-5" के रूप में की गई। दोनों बांग्लादेश में पंजीकृत हैं और इनमें क्रमशः 41 और 37 चालक दल के सदस्य हैं। ट्रॉलरों का समुद्र में निरीक्षण किया गया और बाद में भारत के समुद्री क्षेत्र अधिनियम, 1981 के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों जहाजों को आगे की जांच के लिए पारादीप ले जाया गया। नियमानुसार, इन मछुआरों को ईसीजी द्वारा राज्य पुलिस या सेंट्रल एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा। वर्तमान परिस्थितियों के बीच घुसपैठ समेत सभी बिन्दुओं की जांच के बाद बांग्लादेश पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT