देश/विदेश

फुकेत द्वीप में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़

Bharat Paswan

बैंकॉक :

थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल फुकेत द्वीप के कई इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के बाद सोमवार को अचानक बाढ़ आ गई। दक्षिणी द्वीपीय प्रांत के तीनों जिले बाढ़ से प्रभावित हुए, जिनमें प्रांतीय राजधानी फुकेत शहर भी शामिल है। प्रांत के उप-गवर्नर रोमडोन हाइयावाए ने बताया कि सोमवार सुबह के बाद पानी का स्तर घटने लगा था, लेकिन निचले इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ था। प्रांत के कुछ हिस्सों में भूस्खलन भी हुआ है। अधिकारी मलबा हटाने में जुटे हैं, ताकि वह नहरों में न गिरे और जलमार्गों में रुकावट पैदा न करे। पानी भरने से कई सड़कें आवागमन के लिए बंद हो गईं। बाढ़ से करीब 100 परिवार प्रभावित हुए हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। थाईलैंड के मौसम विभाग ने दक्षिणी क्षेत्र में बुधवार तक लगातार भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
SCROLL FOR NEXT