नासा की दूरबीन प्रतिकात्मक फोटो  
देश/विदेश

नासा की दूरबीन को बचाने के लिए मिशन शुरू

तीन भुजाओं वाला एक अंतरिक्ष यान कक्षा में भेजा

केनवेरल (अमेरिका) : नासा ने शुक्रवार को तीन भुजाओं वाला एक अंतरिक्ष यान कक्षा में भेजा, जिसका उद्देश्य अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की उस दूरबीन को बचाना है, जिसके पृथ्वी पर वापस गिरकर नष्ट होने का खतरा है। अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी ‘नॉर्थ्रॉप ग्रुमन’ ने प्रशांत महासागर में मार्शल आइलैंड से ‘कैटलिस्ट स्पेस टेक्नोलॉजीज’ का ‘लिंक’ अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया। पेगासस रॉकेट ने एक विमान के निचले हिस्से से उड़ान भरी और ‘लिंक’ को नासा की ‘स्विफ्ट ऑब्ज़र्वेटरी’ तक पहुँचने और उसे पकड़ने के रास्ते पर डाल दिया, जिसमें लगभग एक महीने का समय लगेगा।

वर्ष 2004 में भेजी गई दूरबीन ‘स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी’ हाल के सौर तूफ़ानों की वजह से पहले से कहीं ज्यादा तेजी से नीचे गिर रही है। ‘कैटलिस्ट’ को नासा तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर दे रहा है ताकि वह दूरबीन को अपने नियंत्रण में ले सके और उसकी कक्षा को ऊपर उठा सके। इससे यह दूरबीन ब्रह्मांड में होने वाले कुछ सबसे बड़े धमाकों, जैसे ‘गामा-रे बर्स्ट’ और तारों के फटने की घटनाओं पर नजर बरकरार रखी जा सकेगी। यदि सबकुछ ठीक रहा, तो ‘स्विफ्ट’ सितंबर तक फिर से ब्रह्मांड की पड़ताल करना शुरू कर सकती है।

SCROLL FOR NEXT