देश/विदेश

जूट अनुसंधान संस्थान में अस्थायी कर्मचारियों का प्रदर्शन

KD Parth

बैरकपुर :

उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर स्थित केंद्रीय जूट एवं संबद्ध रेशा अनुसंधान संस्थान में बुधवार को करीब 150 अस्थायी कर्मचारियों ने मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन में कटौती और पीएफ तथा ईएसआई जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, संस्थान में तीन श्रेणियों में अस्थायी कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि शिकायत लेकर अधिकारियों के पास जाने पर उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें गेट से बाहर कर दिया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने सुबह से धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण संस्थान के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मोहनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी करने की मांग की है। हालांकि, इस मामले में संस्थान प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
SCROLL FOR NEXT