देश/विदेश

एएसएमआईटीए महिला रोइंग चैम्पियनशिप में अंडमान की खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) श्री विजयपुरम की आवासीय खिलाड़ी स्नेहा टोप्पो और पी. अलागम्मल ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का नाम रोशन किया है। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का प्रतिनिधित्व करने वाली रोइंग टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन, टीम भावना और खेल कौशल का परिचय देते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित रामगढ़ ताल में 12 से 17 मई 2026 तक आयोजित प्रतिष्ठित एएसएमआईटीए महिला लीग रोइंग चैम्पियनशिप-2026 के एलडब्ल्यू-2 वर्ग में रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का यह शानदार प्रदर्शन द्वीपों में रोइंग खेल के बढ़ते स्तर को दर्शाता है तथा केंद्र शासित प्रदेश की युवा महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना है। यह उपलब्धि प्रशिक्षकों के समर्पित प्रयासों तथा भारतीय खेल प्राधिकरण और अंडमान एवं निकोबार रोइंग संघ द्वारा खिलाड़ियों को निरंतर दिए जा रहे सहयोग का भी प्रमाण है। साई एसटीसी श्री विजयपुरम ने इस उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया।

SCROLL FOR NEXT