देश/विदेश

राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस का मेगा रोजगार मेला, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर

शुक्रवार को तालकटोरा स्टेडियम में "मेगा रोजगार मेला-2026" का आयोजन किया

Bishakhaa Tiwari

अंजलि भाटिया

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को तालकटोरा स्टेडियम में "मेगा रोजगार मेला-2026" का आयोजन किया। इस रोजगार मेले में हजारों बेरोजगार युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी और बड़ी संख्या में युवाओं को विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।

युवा कांग्रेस के अनुसार, मेले में वोल्टास, टेक महिंद्रा, पेटीएम, आदित्य बिरला, हिताची और अर्बन क्लैप सहित करीब 150 प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया। संगठन का दावा है कि लगभग 30 हजार युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया, जबकि नौ हजार से अधिक युवाओं ने मौके पर पंजीकरण किया। इनमें से सात हजार से अधिक युवाओं को तत्काल नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जबकि कई अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवा निराश हैं। उन्होंने कहा कि संगठन "रोजगार, न्याय और जवाबदेही" अभियान के तहत युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह आयोजन केवल रोजगार मेला नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

SCROLL FOR NEXT