हवाई अड्डे से व्हील चेयर पर यूनुस को बाहर ले जाते 
देश/विदेश

तुम आतंकवादी, वापस जाओ : न्यूयॉर्क हवाई अड्डे पर यूनुस को देख लगे नारे

बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों ने उन पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए की नारेबाजी

Bharat Paswan

न्यूयॉर्क : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस को न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों ने उन पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए और उन्हें ‘आतंकवादी’ कहा। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोहा से कतर एयरवेज की उड़ान से पहुंचे यूनुस को व्हीलचेयर पर हवाई अड्डे से बाहर ले जाया जा रहा था, तभी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया। कुछ लोगों ने बांग्लादेश में पुलिसकर्मियों समेत हजारों लोगों की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया और देश छोड़ने की मांग की। सुरक्षा कर्मियों और उनके सहयोगियों ने उन्हें वहां से निकाला। घटना के दौरान यूनुस और उनकी सहयोगी लामिया मोर्शेद कुछ देर के लिए हवाई अड्डे के भीतर लौट गए। प्रदर्शनकारियों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्टों में उनके अवामी लीग समर्थक होने की संभावना जताई गई, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। शेख हसीना की सरकार के छात्र आंदोलन के बाद अगस्त 2024 में यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की कमान संभाली थी। न्यूयॉर्क हवाई अड्डे की घटना उनके कार्यकाल को लेकर बांग्लादेशियों के एक वर्ग में जारी नाराजगी को दर्शाती है। प्रदर्शनकारियों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

SCROLL FOR NEXT