चुनावी प्रचार सभा को संबोधित करते बराक ओबामा 
देश/विदेश

बदलाव की हवा चल रही है; गैर-गंभीर ट्रंप पर लगाम कसमे मौका: ओबामा

पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी पार्टी के समर्थकों से कहा, ‘‘वे आपकी नारेबाजी को नहीं सुन सकते, लेकिन आपका वोट सुन सकते हैं।

Bharat Paswan

वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ‘उम्मीद और बदलाव’ का अपना लगभग दो दशक पुराना संदेश दोहराते हुए मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ‘गैर-गंभीर’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी पर लगाम लगाने के अपने आखिरी और सबसे बेहतरीन मौके का इस्तेमाल करें। पूर्व राष्ट्रपति ने अटलांटा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही महसूस हो रहा है कि ‘‘बदलाव की हवा चल रही है’’ और लोग ‘‘कुछ नया पाने के लिए बेहद उत्सुक हैं।’’ उन्होंने डिस्कवरी सेंटर में जमा हुए हजारों डेमोक्रेटिक समर्थकों से कहा, ‘‘ये लोग गंभीर नहीं हैं। और इनकी इसी गैर-गंभीरता की कीमत हम सभी चुका रहे हैं।’’ उनके 45 मिनट के भाषण के दौरान वहां मौजूद समर्थक लगातार उनका उत्साह बढ़ाते रहे। अमेरिकी सीनेटर के तौर पर ओबामा 2008 में देश के 44वें राष्ट्रपति चुने गए थे और यह उनका पहला कार्यकाल था। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वे आपकी नारेबाजी को नहीं सुन सकते, लेकिन आपका वोट सुन सकते हैं।’’ उन्होंने महंगाई से जुड़े मुद्दे उठाए और ट्रंप पर राष्ट्रपति पद का इस्तेमाल करके मुनाफा कमाने का आरोप लगाया।

SCROLL FOR NEXT