राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 
देश/विदेश

परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौता नहीं होने पर दोबारा करेंगे सैन्य कार्रवाई : ट्रंप

मेरिका पिकैक्स माउंटेन, पुलों और बिजली संयंत्रों जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों को बना सकता है निशाना

Bharat Paswan

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ अच्छी बातचीत चल रही है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दोहराई कि अगर तेहरान के साथ कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका पिकैक्स माउंटेन, पुलों और बिजली संयंत्रों जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बना सकता है। ट्रंप ने कहा कि वह संभव होने पर ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों को निशाना बनाने से बचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही नाजुक संतुलन है। मुझे लगता है कि इस समय हमारी स्थिति बहुत मजबूत है। वे जानते हैं कि अगर वे समझौता नहीं करते हैं तो मैं ऐसा करूंगा। हम उन्हें अब और समझौते तोड़ने की अनुमति नहीं दे सकते। नेतन्याहू से ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े पिकैक्स माउंटेन स्थल पर चल रही गतिविधियों को लेकर चर्चा करने के सवाल के जबाव में ट्रंप ने कहा कि मुझे इसके बारे में बताने के लिए मुझे बीबी (नेतन्याहू) की जरूरत नहीं है। बीबी मुझे यह इसलिए बता रहे हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि मैं इसमें शामिल रहूं। ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब वह मंगलवार को व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करने वाले हैं। इस बीच, ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका इस संघर्ष से बाहर निकलने का रास्ता तलाशने में मुश्किलों का सामना कर रहा है। वहीं, सऊदी अरब ने ईरान समर्थित समूहों द्वारा रियाद और तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले की निंदा की है। दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख ने लेबनान में इजरायल की कथित कार्रवाइयों को लेकर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन की आशंकाओं पर चिंता जताई है।

होर्मुज को लेकर ओमान ने ईरान को दिया प्रस्ताव :

ओमान ने ईरान के सामने होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन को लेकर खाड़ी देशों के समर्थन वाला एक प्रस्ताव रखा है। इस योजना में जलडमरूमध्य के इस्तेमाल के लिए स्वैच्छिक शुल्क (फीस) वसूलने का प्रावधान भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार, यह प्रस्ताव अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हुए संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से प्रभावित व्यापारिक गतिविधियों को सामान्य करने की दिशा में एक आधार बन सकता है।

SCROLL FOR NEXT