अवार्ड जीतने पर खुशी मनाते द पीट के कलाकार 
देश/विदेश

78वें एमी अवॉर्ड से पहले ‘विडोज बे' और ‘द पिट' का दबदबा

मुख्य एमी समारोह का सीधा प्रसारण 14 सितंबर को होगा

लॉस एंजिलिस (अमेरिका) : लॉस एंजिलिस : 78वें एमी अवॉर्ड के मुख्य समारोह से पहले आयोजित समारोह में ‘विडोज बे’ ने अपने पहले सीजन के लिए आठ पुरस्कार जीतकर दबदबा कायम किया। वहीं, ‘द पिट’ ने चार और ‘डीटीएफ सेंट लुइस’ ने सीमित शृंखला की विभिन्न श्रेणियों में छह पुरस्कार हासिल किए। मैथ्यू राइस अभिनीत ‘विडोज बे’ को सिनेमैटोग्राफी, साउंड, संगीत और प्रोडक्शन डिजाइन समेत कई तकनीकी श्रेणियों में सम्मान मिला। बेट्टी गिलपिन ने हास्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अतिथि अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। इस साल 25 नामांकनों के साथ सबसे आगे रही ‘द पिट’ को प्रोस्थेटिक मेकअप और ड्रामा में सर्वश्रेष्ठ अतिथि अभिनेता समेत चार पुरस्कार मिले। ‘डीटीएफ सेंट लुइस’ के कलाकार डेविड हार्बर और लिंडा कार्डेलिनी ने पहली बार एमी पुरस्कार जीता। 73 वर्षीय अर्नेस्ट हार्डन जूनियर को भी पहला एमी मिला। दिवंगत अभिनेता रॉब रेनर को ‘द बियर’ के लिए मरणोपरांत सम्मान दिया गया, जिस पर दर्शकों ने भावुक होकर तालियां बजाईं। सप्ताहांत के दोनों समारोह 12 सितंबर को प्रसारित होंगे, जबकि मुख्य एमी समारोह का सीधा प्रसारण 14 सितंबर को होगा।

SCROLL FOR NEXT