देश/विदेश

Viral Video: रक्षा बंधन पर ‘QR CODE’ वाली मेहंदी की क्या है सच्चाई? कैसे होता है पेमेंट ?

कोलकाता: साल 2023 में रक्षा बंधन पर मेहंदी के कई नए डिजाइन आपने देखें होंगे। ये अनोखा डिजाइन बहनों को काफी आकर्षक लगेगा। क्योंकि सिर्फ मेहंदी दिखाने से पेमेंट किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों मेहंदी के कई नए डिजाइन आपने देखें होंगे। तरह-तरह के संदेश के साथ अपने भाई-बहन को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भेजने वाले संदेश भी आपने पढ़े होंगे। लेकिन QR Code वाली मेहंदी डिजाइन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बिना बैंक अकाउंट के डिटेल दिए और बिना किसी IFSC कोड के आसानी से बैंक में पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। वीडियों में स्कैन की मदद से पेमेंट करते हुए दिखाया जा रहा है।

कैसे मेहंदी डिजाइन से हो रहा ऑनलाइन पेमेंट ?

वायरल वीडियो में एक लड़की के हाथों में QR Code वाली डिजिटल मेहंदी रचाई हुई दिख रही है। लड़की अपने भाई से कहती है, 'देख लो…अगर स्कैन नहीं हुआ तो तुम्हें 5 हजार रुपये देने होंगे। इसके बाद लड़का जैसे ही फोन से क्यूआर कोड स्कैन करता है, वो सीधे पेमेंट गेटवे पर पहुंच जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक 23 लाख व्यूज आ चुके हैं, जबकि 21 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
इस वीडियो को yash_mehndi नाम के इंस्टा अकाउंट से दो दिन पहले यूजर ने यही वीडियो शेयर किया था। यूजर के मुताबिक, उसने पेमेंट ऑप्शन तक पहुंचने का का वीडियो एडिट करके जोड़ा है। इसलिए यह वीडियो फेक है।

SCROLL FOR NEXT