वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के साथ युद्ध जल्द समाप्त हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि युद्ध खत्म करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे। तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि संसदीय चुनाव से पहले कंसास सिटी के रेडियो स्टेशन केसीएमओ को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने साथ ही जोर दिया कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल न कर सके। ट्रंप पहले कह चुके हैं कि अमेरिका चुनाव से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा।