अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 
देश/विदेश

परमाणु खतरा रोकने के लिए जरूरी था ईरान युद्ध : रुबियो

रुबियो ने मंगलवार को हुए चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की

Bharat Paswan

वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु खतरे से दुनिया को बचाने के लिए उसके खिलाफ युद्ध शुरू किया था, भले ही यह फैसला ‘‘लोगों को पसंद न आया हो।’’ रुबियो ने मंगलवार को हुए चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की। ईरान युद्ध को लेकर लोगों में असंतोष और पेट्रोल की कीमतों एवं अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों पर इसके असर के कारण डेमोक्रेटिक पार्टी को अमेरिकी संसद के दोनों सदन पर नियंत्रण हासिल करने में मदद मिली। रुबियो से उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस की पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर की गई उस पोस्ट के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की हार के लिए मुख्य रूप से ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराया था। इस पर रुबियो ने पत्रकारों से कहा कि ट्रंप ने ईरान के रूप में ‘‘एक वास्तविक खतरे’’ को पहचाना और उसे परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए कदम उठाए।

SCROLL FOR NEXT