देश/विदेश

उपराष्ट्रपति आज और कल करेंगे अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का दौरा

उपराष्ट्रपति के अंडमान दौरे को लेकर तैयारियां पूरी

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 8 और 9 अगस्त, 2026 को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 8 अगस्त को उपराष्ट्रपति श्री विजय पुरम स्थित सेल्युलर जेल राष्ट्रीय स्मारक का दौरा करेंगे, जहां वे शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, स्वतंत्रता ज्योति पर सम्मान प्रकट करेंगे और वीर सावरकर की कोठरी का भी दौरा करेंगे। इसके बाद वे स्वतंत्रता संग्राम की गाथा और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को प्रदर्शित करने वाले लाइट एंड साउंड शो में भी शामिल होंगे। 9 अगस्त को उपराष्ट्रपति श्री विजय पुरम स्थित फ्लैग प्वाइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में भाग लेंगे। इसके बाद वे डॉ. बी. आर. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘वंदे मातरम् पर तिरंगा कॉन्सर्ट’ में शामिल होंगे। दोपहर के समय उपराष्ट्रपति ऐतिहासिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप का दौरा करेंगे।

SCROLL FOR NEXT