जेलेंस्की 
देश/विदेश

रूस ने हमले रोके तो जवाबी हमले बंद करेगा यूक्रेन: जेलेंस्की

रूस ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोक दे तो यूक्रेन भी रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले बंद कर देगा

Bharat Paswan

कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोक दे तो यूक्रेन भी रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले बंद कर देगा। उन्होंने यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूक्रेन को एकतरफा हमले रोकने की सलाह दिए जाने के बाद कही। ट्रंप ने आरोप लगाया था कि रूसी रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों से अमेरिका में डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। जेलेंस्की ने कहा कि हमले रोकने के लिए दोनों पक्षों को कदम उठाने होंगे और किसी भी समझौते के साथ ठोस सुरक्षा गारंटी जरूरी है। उन्होंने रूस को युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हमले आज ही रुक सकते हैं, लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ऐसा नहीं चाहते। जेलेंस्की ने रूस के साथ डीजल आपूर्ति समझौते के लिए भी ट्रंप की आलोचना की।

SCROLL FOR NEXT