बुध की कक्षा में अंतरिक्ष यान 
देश/विदेश

आठ साल की यात्रा के बाद बुध की कक्षा में पहुंचे दो अंतरिक्ष यान

‘बेपीकोलंबो’ नाम के इस दो अरब डॉलर के संयुक्त मिशन का उद्देश्य ग्रह की आंतरिक संरचना, चुंबकीय क्षेत्र और सतह के रहस्यों का अध्ययन करना है।

Bharat Paswan

केप केनवरल (अमेरिका) :आठ साल की लंबी यात्रा के बाद यूरोप और जापान के दो अंतरिक्ष यान सूर्य के सबसे निकट स्थित बुध ग्रह की कक्षा में पहुंच गए हैं। ‘बेपीकोलंबो’ नाम के इस दो अरब डॉलर के संयुक्त मिशन का उद्देश्य ग्रह की आंतरिक संरचना, चुंबकीय क्षेत्र और सतह के रहस्यों का अध्ययन करना है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने इसकी पुष्टि की। अगले महीने दोनों यान अलग-अलग कक्षाओं में पहुंचकर बुध का मानचित्र तैयार करेंगे। वर्ष 2018 में प्रक्षेपित इस मिशन ने पृथ्वी, शुक्र और बुध के गुरुत्वाकर्षण की मदद से छह अरब मील से अधिक दूरी तय की। यह बुध तक पहुंचने वाला तीसरा अंतरिक्ष मिशन है। दोनों यान ग्रह के चुंबकीय क्षेत्र, उल्कापिंडों से बने गड्ढों, ज्वालामुखीय मैदानों और पहाड़ों का अध्ययन करेंगे। बुध पर तापमान 427 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के कारण उपकरणों को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस मिशन से बुध की संरचना और विकास से जुड़े कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिलेंगे।

SCROLL FOR NEXT