समारोह में शादी के जोड़े में जाते ह्यूमनॉइड रोबोटस 
देश/विदेश

रूस में दो ह्यूमनॉइड रोबोटों की कराई गई शादी

'रॉबर्ट' और 'मटिल्डा' नामक ने एक-दूसरे को विवाह के प्रतीक के रूप में एक- दूसरे को पहनाई अंगूठी

मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को में पहली बार दो ह्यूमनॉइड (मानव जैसी आकृति वाले) रोबोटों की प्रतीकात्मक शादी कराई गई। इस अनोखे समारोह का उद्देश्य रोबोटिक्स तकनीक में रूस की प्रगति और भविष्य में मानव जीवन में ह्यूमनॉइड रोबोटों की संभावित भूमिका को प्रदर्शित करना था। यह कानूनी विवाह नहीं, बल्कि एक तकनीकी और सांस्कृतिक प्रदर्शन था। समारोह में 'रॉबर्ट' और 'मटिल्डा' नामक रोबोटों ने एक-दूसरे के प्रति निष्ठा की शपथ ली और विवाह के प्रतीक के रूप में अंगूठियों (या कलाई बैंड) का आदान-प्रदान किया। शादी की अंगूठियां एक रोबोटिक कुत्ता समारोह स्थल तक लेकर आया। इसके बाद संचालक ने दोनों को रोबोट दंपती घोषित किया। यह समारोह मॉस्को की पुश्किन लाइब्रेरी में आयोजित किया गया। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का मकसद लोगों का ध्यान ह्यूमनॉइड रोबोट तकनीक की ओर आकर्षित करना और यह दिखाना था कि भविष्य में ऐसे रोबोट घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अनोखी रोबोट शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। तकनीक के क्षेत्र में इसे नवाचार के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि यह विवाह केवल प्रतीकात्मक था और इसका कोई कानूनी दर्जा नहीं है।

SCROLL FOR NEXT