पानी भरे सड़क से गुजरते लोग 
देश/विदेश

बारिश-बाढ़ के कारण बैंकॉक में दो दिन की छुट्टी

बैंकॉक तथा आसपास के तीन प्रांतों में सरकारी कर्मचारियों के लिए 28 और 29 सितंबर को विशेष अवकाश घोषित

Bharat Paswan

बैंकॉक : थाईलैंड की कैबिनेट ने भारी बारिश और जलभराव के कारण बैंकॉक तथा आसपास के तीन प्रांतों में सरकारी कर्मचारियों के लिए 28 और 29 सितंबर को विशेष अवकाश घोषित किया है। सरकार ने रविवार को बताया कि इसका उद्देश्य लोगों की आवाजाही कम करना और यातायात संबंधी दिक्कतों को घटाना है। हालांकि, जरूरी सरकारी कामकाज संबंधित अधिकारियों की अनुमति से जारी रह सकता है। बैंकॉक में 48 घंटे में करीब 300 मिलीमीटर बारिश के बाद महानगर प्रशासन ने शनिवार को राजधानी को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया था। भारी बारिश से प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया और कई वाहन आंशिक रूप से डूब गए। रविवार को बारिश कम होने के साथ बाढ़ का पानी घटा, लेकिन कुछ इलाकों में लोग अब भी घरों में फंसे हुए हैं।

SCROLL FOR NEXT