यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की 
देश/विदेश

यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में चीन की मदद लें ट्रंप : जेलेंस्की

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से रूस पर बीजिंग के प्रभाव का इस्तेमाल करने को कहने का अनुरोध किया

Bharat Paswan

कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए चीन की मदद लेने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्रंप से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से रूस पर बीजिंग के प्रभाव का इस्तेमाल करने को कहने का अनुरोध किया। जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें अभी ट्रंप और शी की बातचीत के नतीजे की जानकारी नहीं मिली है। वह इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अमेरिका में थे और मंगलवार को ट्रंप से मुलाकात की थी। जेलेंस्की के अनुसार, अमेरिका यूक्रेन और रूस के साथ प्रारंभिक तकनीकी वार्ता चाहता है। इसमें तीनों देशों के अधिकारी शामिल होंगे, जबकि शीर्ष नेता मौजूद नहीं रहेंगे। यूक्रेन अमेरिका की ओर से तारीख तय किए जाने का इंतजार कर रहा है। अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात में वार्ता आयोजित करने का सुझाव दिया है।

SCROLL FOR NEXT