डोनाल्ड ट्रंप 
देश/विदेश

ट्रंप ने यूक्रेन से रूसी ईधन ठिकानों पर हमले रोकने को कहा

हमलों के कारण डीजल की कमी हो रही है

Bharat Paswan

कीव : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से रूस में डीजल ईंधन ठिकानों पर हमले रोकने का आग्रह किया और कहा कि इन हमलों के कारण डीजल की कमी हो रही है। ट्रंप से एक पत्रकार ने सवाल किया था कि क्या उन्होंने हाल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई उनकी बातचीत के बाद जेलेंस्की से बात की है। इसके जवाब में ट्रंप ने जेलेंस्की से रूस पर हमले रोकने का आग्रह किया। ट्रंप ने आयरिश ओपन के इतर संवाददाताओं से कहा, जेलेंस्की को एक काम करना होगा। उन्हें रूस में डीजल ईंधन ठिकानों को निशाना बनाना बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि वह ठिकानों को निशाना बनायें, लेकिन डीजल ईंधन पर नहीं, क्योंकि इससे डीजल ईंधन की कमी हो रही है।

SCROLL FOR NEXT