डोनाल्ड ट्रंप 
देश/विदेश

ट्रंप ने ओवल ऑफिस को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की घोषणा की

मध्यावधि चुनावों में अपनी पार्टी की करारी हार के बाद यह उनका पहला आधिकारिक कदम

Bharat Paswan

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसके बारे में उनका कहना है कि यह ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय) और कैबिनेट रूम को एक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में संरक्षित करेगा। मंगलवार को हुए मध्यावधि चुनावों में अपनी पार्टी की करारी हार के बाद यह उनका पहला आधिकारिक कदम था। लेकिन यह कदम भविष्य के राष्ट्रपतियों को इस प्रतिष्ठित कार्यालय के रंग-रूप को बदलने से नहीं रोकता है, जिसे ट्रंप ने सोने की चमक-दमक से पूरी तरह भर दिया है। न ही यह उनके किसी उत्तराधिकारी को खुद इस घोषणापत्र को ही रद्द करने से रोकता है। ट्रंप ने खुद अपने पूर्ववर्तियों द्वारा तय किए गए राष्ट्रीय स्मारक के दर्जों को पलट दिया है। हालांकि, ट्रंप ने ओवल ऑफिस के इस आदेश को व्यापक शब्दों में बयां किया। ट्रंप ने कहा, “किसी भी व्यक्ति को इसे छूने, नष्ट करने या बेवकूफ लोगों द्वारा किसी थोड़ा अलग आकार की चीज़ बनाने के लिए इसे गिराने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SCROLL FOR NEXT