वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि ब्राजील के राष्ट्रपति पद के चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत ‘‘धांधली’’ का नतीजा है।
हालांकि, ट्रंप ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। ट्रंप ने मिसीसिपी में एक रैली के लिए रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव ऐसे होने चाहिए जिनके नतीजों पर कोई सवाल न उठे, लेकिन मुझे इन चुनावों में गड़बड़ी लगती है। जिस तरीके से मतगणना हुई, उससे सवाल खड़े होते हैं। साफ शब्दों में कहूं तो यह एक और धांधली वाला चुनाव लगता है।’’ रविवार को ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में लूला दा सिल्वा की सत्ता में वापसी की राह में पहली बड़ी बाधा तब सामने आई, जब उनके प्रतिद्वंद्वी सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो ने चुनाव परिणामों को चुनौती दे दी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि चुनाव रद्द कराने की मांग के समर्थन में उनके पास कौन से कानूनी विकल्प उपलब्ध हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर आलोचक लूला दा सिल्वा पांच जनवरी, 2027 को चौथे कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण कर सकते हैं।