अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय 
देश/विदेश

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय पर ट्रंप प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश नवी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के कुछ घंटे बाद उठाया गया

Bharat Paswan

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) पर प्रतिबंध लगा दिए। यह कदम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश नवी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के कुछ घंटे बाद उठाया गया। इससे अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका है। आईसीसी ने अमेरिकी कार्रवाई को कानून के शासन और अंतरराष्ट्रीय कानूनी व्यवस्था की बुनियाद पर हमला बताया। उसने अपने 125 सदस्य देशों से न्यायालय की रक्षा के लिए कदम उठाने की अपील की। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रंप अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ आईसीसी की कार्रवाई की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों का उद्देश्य न्यायालय के साथ लेन-देन रोकना और उसके कामकाज के संसाधनों को सीमित करना है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने प्रतिबंधों के शुरुआती छह महीने तक कुछ छूट देने का प्रावधान किया है। दूरसंचार, सॉफ्टवेयर, पेंशन भुगतान और हिरासत में रखे गए लोगों से जुड़े कुछ लेन-देन को इससे छूट मिलेगी। अमेरिका लंबे समय से आईसीसी का विरोध करता रहा है।

SCROLL FOR NEXT