हमले के बाद इमारत में लगी आग 
देश/विदेश

रूसी हमलों में यूक्रेन में तीन लोगों की मौत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय सैनिकों भेजने पर दी चेतावनी

Bharat Paswan

कीव : रूस के हमलों में यूक्रेन में तीन नागरिकों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन में यूरोपीय सैनिकों को भेजना रूस के साथ सीधे संघर्ष के समान होगा। क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेदोरोव ने शनिवार को बताया कि यूक्रेन के जपोरिज्जिया शहर में रातभर जारी रूसी ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। काला सागर स्थित ओडेसा बंदरगाह और इसके आसपास के इलाकों में 28 लोग घायल हुए। क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह किपर ने इसे बड़ा हमला बताया। हमले में एक रिहायशी इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी ऊपरी मंजिलें पूरी तरह नष्ट हो गईं।

SCROLL FOR NEXT