पोप लियो 
देश/विदेश

पोप लियो के फेफड़े में मौजूद गांठ सर्जरी के जरिये हटाई जाएगी

चिकित्सकीय जांच में उनके फेफड़े में एक गांठ होने की बात सामने आई है

Bharat Paswan

वेटिकन सिटी : पोप लियो 14वें ने रविवार को कहा कि हाल में हुई चिकित्सकीय जांच में उनके फेफड़े में एक गांठ होने की बात सामने आई है, जिसे हटाने के लिए आने वाले दिनों में उनकी सर्जरी की जाएगी। लियो (71) ने रविवार दोपहर आयोजित अपनी प्रार्थना सभा में कहा कि उनके फेफड़े में मौजूद गांठ का पता शुरुआती चरण में चल गया और यह सीमित क्षेत्र तक ही फैली हुई है। बाद में वेटिकन ने कहा कि पोप लियो की सर्जरी जल्दी ही की जाएगी और उनके ठीक होने में लगभग एक सप्ताह का समय लगने की उम्मीद है। लियो के इससे पहले किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझने की कोई जानकारी नहीं है और उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय माना जाता है। वह पोप के ग्रीष्मकालीन आवास कास्टेल गंडोल्फो में हर हफ्ते टेनिस खेलते हैं और तैराकी भी करते हैं।

SCROLL FOR NEXT