देश/विदेश

नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : दक्षिण अंडमान जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पी. उम्मर एवं उपाध्यक्ष आशा मांझा हलदर ने पूर्व अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी के साथ सोमवार को अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के मुख्य सचिव डॉ. चंद्र भूषण कुमार, आईएएस से औपचारिक मुलाकात की। बैठक के दौरान दक्षिण अंडमान जिला परिषद से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मुद्दों एवं चल रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने दक्षिण अंडमान में विकास कार्यों के त्वरित क्रियान्वयन तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी संचालन हेतु प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अंडमान जिला परिषद के वर्ष 2022-2027 कार्यकाल के पांचवें वर्ष हेतु अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 7 मई 2026 को जिला परिषद सभागार में आयोजित विशेष बैठक के दौरान संपन्न हुआ था। इस चुनाव में सभी 18 निर्वाचित सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पी. उम्मर, जो मानरघाट क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य हैं, अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि लिटिल अंडमान क्षेत्र की सदस्य आशा मांझा हलदर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके बाद 8 मई को जिला परिषद सभागार में आयोजित समारोह में दक्षिण अंडमान की उपायुक्त पूर्वा गर्ग, आईएएस ने दोनों नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

SCROLL FOR NEXT