देश/विदेश

कार्यकारी अभियंता ने पिनाकीनगर निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

ग्रामीणों की मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : पंचायती राज उत्तर एवं मध्य अंडमान के कार्यकारी अभियंता सत्यबान साओजोल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत हरिनगर के प्रधान श्री मनोजित हलदर के अनुरोध पर पिनाकीनगर वार्ड संख्या-1 स्थित निर्माण स्थल का दौरा किया। यह दौरा पिनाकीनगर के ग्रामीणों द्वारा उसी स्थल पर अतिरिक्त कार्यों की मांग उठाए जाने के बाद किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता ने चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की तथा स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझा। इस दौरान ग्राम पंचायत हरिनगर के प्रधान मनोजित हलदर तथा पिनाकीनगर वार्ड संख्या-1 के वार्ड सदस्य सुभाष सम्माद्दार भी उपस्थित थे। साओजोल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रस्तावित अतिरिक्त कार्यों के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की भी सराहना की।

SCROLL FOR NEXT