दुबई : इस सप्ताह दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में सह-पायलट ने बुधवार को कथित तौर पर कुल्हाड़ी से भारतीय कप्तान स्मित मच्छार पर हमला कर विमान का नियंत्रण लेने की कोशिश की। हमले में घायल स्मित मच्छार का इलाज चल रहा है। यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि स्मित मच्छार का इलाज बेहतर तरीके से चल रहा है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। दूतावास ने उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में रहने तथा यूएई सरकार की देखभाल के लिए आभार जताया। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अस्पताल में उनसे मुलाकात कर उनके साहस और जिम्मेदारी की सराहना की। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी मच्छार को “सच्चा नायक” बताया है। उन्होंने कहा कि कप्तान, यात्रियों और चालक दल ने बड़े हादसे को टाल दिया।