जूलियानो फ्रैग्नितो 
देश/विदेश

जूलियानो फ्रैग्नितो बने इटली के नए कौंसुल जनरल

Neha Singh

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता स्थित इटली के महावाणिज्य दूतावास ने जूलियानो फ्रैग्नितो के नए कौंसुल जनरल के रूप में पदभार संभालने की घोषणा की है। उन्होंने आज आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने भारत के ऐसे क्षेत्र में इटली का प्रतिनिधित्व करने पर प्रसन्नता व्यक्त की, जो समृद्ध इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और तेजी से विकसित हो रहे आर्थिक क्षेत्र के लिए जाना जाता है।

अपने कार्यकाल के दौरान नए कौंसुल जनरल का प्रमुख लक्ष्य अधिक प्रभावी और बेहतर कौंसुलर सेवाएं सुनिश्चित करना तथा इतालवी नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना होगा। इसके साथ ही भारत के पूर्वी क्षेत्र और इटली के बीच संबंधों एवं सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उनकी कौंसुलर जिम्मेदारी में नेपाल भी शामिल है। आर्थिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में दोनों पक्षों के बीच सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनके कार्यकाल की प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा।

SCROLL FOR NEXT